सात निश्चय योजना की जांच कर भेजा नोटिस मांगा स्पष्टीकरण

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 Feb 2020 12:29 AM

विज्ञापन

सरिसवा : मझौलिया प्रखंड के बीडीओ चंदन कुमार ने रामनगर बनकट पंचायत के करीब 6 वार्ड सदस्यों व क्रियान्वयन समिति को नोटिस भेजा है. सभी से स्पष्टीकरण की मांग की है. बीडीओ ने बताया कि रामनगर बनकट पंचायत के वार्ड नम्बर 3, 4, 5, 7, 8, 6 के निवर्तमान वार्ड सदस्य एवं सचिव पर नोटिस […]

विज्ञापन

सरिसवा : मझौलिया प्रखंड के बीडीओ चंदन कुमार ने रामनगर बनकट पंचायत के करीब 6 वार्ड सदस्यों व क्रियान्वयन समिति को नोटिस भेजा है. सभी से स्पष्टीकरण की मांग की है. बीडीओ ने बताया कि रामनगर बनकट पंचायत के वार्ड नम्बर 3, 4, 5, 7, 8, 6 के निवर्तमान वार्ड सदस्य एवं सचिव पर नोटिस किया गया है. बताते चलें कि पिछले दिनों सरकारी राशि के गबन को लेकर बखरिया पंचायत के वार्ड नम्बर 10 के वार्ड सदस्य चिंता देवी तथा सचिव पूरन दास पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

डेढ़ लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, भेजा जेल
सिकटा : गोपालपुर थाना की पुलिस ने डेढ़ लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई झखरा गांव से गुप्त सूचना के आधार पर की. गिरफ्तार हातिम मियां झखरा गांव का ही रहनेवाला है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन