नौ एजेंडों पर हुई चर्चा, सैरातों की बंदोबस्ती को मिली मंजूरी

Updated at : 16 Feb 2020 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
नौ एजेंडों पर हुई चर्चा, सैरातों की बंदोबस्ती को मिली मंजूरी

बेतिया : नगर परिषद् की बोर्ड सामान्य बैठक नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में शनिवार को पूरी हुई. इसमें नौ एजेंडा पर चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं के अलावा सफाई कर्मियों को बरसात में रेनकोट, जैकेट, मास्क, बूट व ग्लव्स देने समेत सैरातों की बंदोबस्ती की मंजूरी दी गयी. इस दौरान गत बैठक […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर परिषद् की बोर्ड सामान्य बैठक नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में शनिवार को पूरी हुई. इसमें नौ एजेंडा पर चर्चा करते हुए विभिन्न योजनाओं के अलावा सफाई कर्मियों को बरसात में रेनकोट, जैकेट, मास्क, बूट व ग्लव्स देने समेत सैरातों की बंदोबस्ती की मंजूरी दी गयी. इस दौरान गत बैठक की सभपुस्तिका की प्रति प्रत्येक पार्षदगण को दी गयी एवं पढ़कर संपुष्टि की गई.

जेम के माध्यम से प्राप्त दो होलोडर, सफाई कर्मचारियों के लिए बरसात का रेनकोट, जैकेट, मास्क, बूट, ग्लव्स की निविदा का तकनिकी बीड एवंरैफ सशक्त स्थायी समिति की बैठक में खोली गई थी, का बोर्ड द्वारा सहमति दी गयी। तथा जल्द ही आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया. विभागीय सख्त निर्देश के बावजूद अबतक डीपीआर में स्वीकृत सफाई संसाधनों की खरीद नहीं हो पाने पर विचार किया गया तथा अतिशीघ्र क्रय कर मुहैया कराने का निर्णय लिया गया.
नगर परिषद् के सैरातों की बंदोबस्ती सुनिश्चित करने के लिये बनाये गये सैरातों के प्रारूप को पढ़कर सुनाया गया तथा फरवरी माह में ही बंदोबस्ती करने का निर्णय लिया गया. वितीय वर्ष 2020-21 के प्रस्तावित बजट प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए अगली विशेष बैठक में सहमति दी जाएगी. टीम गठित कर मानव बल एवं मशीनसे बरसात के पूर्व नालों की सफाई सुनिश्चित करने हेतु मैन्युअल लेबर लगाकर सभी मुख्य नालों की सफाई करने का निर्णय लिया गया.
पार्षदगण के अनुरोध पर लैपटॉप एवं प्रिंटर वार्डवार उपलब्ध कराने पर विचार किया गया तथा वार्डवार टैब उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. नगर परिषद् बोर्ड द्वारा स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता व धीमी गति को दूर करते हुए बरसात से पूर्व सभी योजनाओं को पूरा करने का सर्वसहमति से स्वीकृति दी गयी. सभापति के आदेश से अन्यान्य पर विचार किया गया बैठक के अंत मे सभापति ने सभी पार्षदगण को धन्यवाद दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन