दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, पुलिस ने बचाया
Updated at : 08 Feb 2020 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के मित्रा चौक का मामला, आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी बेतिया : दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मित्रा चौक का है. जहां शुक्रवार को दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की. […]
विज्ञापन
शहर के मित्रा चौक का मामला, आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी
बेतिया : दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मित्रा चौक का है. जहां शुक्रवार को दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की. विवाहिता के मायके वाले उससे मिलने गए थे. मायके वालों ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी.
सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने विवाहिता को बचाया. मामले में विवाहिता सुनीता कुमारी के आवेदन के आलोक में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है. नगर थाना में मौजूद सुनीता कुमारी ने बताया कि उसकी शादी 2018 में ओम प्रकाश गुप्ता से हुई है. उसे एक साल का एक बेटा है. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं.
शुक्रवार को उसके मायके लादूराम गोला के मां व भाई मिलने आय थे. इससे नाराज पति, सास, ससुर, ननद, ननदोई ने उसकी पिटाई की. मोबाइल फोन भी छीन लिया. मायके वालों के साथ भी मारपीट की गई है. इस बावत नगर थानाध्यक्ष शशि भूषण ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




