ट्रैक्टर से दबकर दो वर्षीय बालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2020 12:59 AM
मैनाटांड़ : भंगहा थाना क्षेत्र के धूमाटांड़ गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे ट्रैक्टर से दबकर एक अबोध बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि धूमांटाड़ निवासी लाल साहेब मियां का दो वर्षीय पुत्र आजीद सड़क पर खेल रहा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित […]
मैनाटांड़ : भंगहा थाना क्षेत्र के धूमाटांड़ गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे ट्रैक्टर से दबकर एक अबोध बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि धूमांटाड़ निवासी लाल साहेब मियां का दो वर्षीय पुत्र आजीद सड़क पर खेल रहा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अबोध बालक को अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा. हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर सिसवा कॉलोनी के निरंजन दास का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










