आधार आधारित बायोमेट्रिक जीवन प्रमाणीकरण 23 से

बेतिया : सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों का अब आधार आधारित बॉयोमेट्रिक जीवन प्रमाणीकरण किया जायेगा. सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को सहज बसुधा केंद्र पर जाकर अपने जीवित होने का प्रमाण देना होगा. इसके लिए ���्रखंड स्तरीय सहज वसुधा केंद्र पर पंचायतस्तर पर रोस्टर बनाकर जीवन प्रमाणीकरण का कार्य आंरभ किया जा रहा है. यह कार्य […]
बेतिया : सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों का अब आधार आधारित बॉयोमेट्रिक जीवन प्रमाणीकरण किया जायेगा. सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को सहज बसुधा केंद्र पर जाकर अपने जीवित होने का प्रमाण देना होगा. इसके लिए प्रखंड स्तरीय सहज वसुधा केंद्र पर पंचायतस्तर पर रोस्टर बनाकर जीवन प्रमाणीकरण का कार्य आंरभ किया जा रहा है. यह कार्य आगामी 23 जनवरी से आरंभ होगा.
सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक ममता झा ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड के लिए सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से सभी सीएससी को आइरीस डिवाईस उप लब्ध करा दिया गया है. वहीं प्रत्येक प्रखं डमें उक्त अवधि के लिए पंचायत समूहवार रोस्टर निर्धारित करते हुए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है.
वहीं जीवन प्रमाणीकरण के संबंध में पंचायतों के मुखिया, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दे दी गयी है. शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित प्रखंडो में अनुमंडल पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. जो अनुमंडलअंतर्गत प्रखंडो के शिविर से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन भेजने का काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










