खेत में गोबर रखने के विवाद में जख्मी किसान की मौत

Updated at : 14 Dec 2019 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
खेत में गोबर रखने के विवाद में जख्मी किसान की मौत

नौतन(पचं) : थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के खैरा टोला गांव में गुरुवार को गोबर रखने के विवाद में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक गुट के योगी यादव की मौत पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गयी. पटना में ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस संबंध […]

विज्ञापन

नौतन(पचं) : थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन पंचायत के खैरा टोला गांव में गुरुवार को गोबर रखने के विवाद में दो गुटों के बीच हुई मारपीट में एक गुट के योगी यादव की मौत पटना में इलाज के दौरान शुक्रवार को हो गयी. पटना में ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इस संबंध में नौतन पुलिस फर्द बयान आने के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की बात कर रही है. जानकारी के अनुसार योगी यादव अपने खेत में गोबर रखे हुआ था. बगल के मोगल यादव के परिजन गोबर हटाने लगे, तभी योगी यादव पहुंच कर गोबर नहीं हटाने को कहा.

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गयी. परिजनों का आरोप है कि मोगल यादव की तरफ से योगी यादव पर जानलेवा हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया गया. जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया.

पटना में इलाज के दौरान योगी यादव की मौत हो गयी. पटना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में जुट गयी हैं. योगी के पांच बच्चे हैं. जिसमें तीन पुत्र और दो पुत्रियां है. इधर, घटना की सूचना पर नौतन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन