योगापट्टी के चार राजस्व कर्मचारियों का वेतन रुका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2019 1:17 AM
बेतिया : ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदनों के निपटारे में लापरवाही बरतने के मामले में योगापट्टी के चार राजस्व कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. वहीं इन चारों से जबाब-तलब भी किया गया है. जिन राजस्व कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है, उसमें विनय कुमार चौधरी, राजकुमार प्रसाद, चंद्रमा मांझी […]
बेतिया : ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदनों के निपटारे में लापरवाही बरतने के मामले में योगापट्टी के चार राजस्व कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है. वहीं इन चारों से जबाब-तलब भी किया गया है. जिन राजस्व कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगायी गयी है, उसमें विनय कुमार चौधरी, राजकुमार प्रसाद, चंद्रमा मांझी व बलिराम पांडेय शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार योगापट्टी के अंचलाधिकारी ने प्रतिवेदित किया कि ऑनलाइन दाखिल-खारिज निपटारे के लिए बार-बार चारों राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता रहा है. बावजूद इसके इनलोगों द्वारा शिथिलता बरती जा रही है. इस कारण विभागीय स्तर पर योगापट्टी अंचल की उपलब्धि खराब होती जा रही है. उन्होंने चारों राजस्व कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए जिले को प्रतिवेदन भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










