शॉट सर्किट से महिला की मौत, पति व पुत्री झुलसे

आधी रात को सोते समय हुई घटना, ग्रामीणों की पहल से छुड़ाया गया बिजली का तार बेतिया/नौतन : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बिजली की शॉट सर्किट से लगी आग से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि अगलगी की घटना में उसके पति व पुत्री झुलस गये. मृतक ललिता देवी की लाश […]
आधी रात को सोते समय हुई घटना, ग्रामीणों की पहल से छुड़ाया गया बिजली का तार
बेतिया/नौतन : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में बिजली की शॉट सर्किट से लगी आग से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि अगलगी की घटना में उसके पति व पुत्री झुलस गये. मृतक ललिता देवी की लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घायल पति मणिलाल साह(30 वर्ष) एवं उसकीएक वर्षीय पुत्री झुलस गये. हालांकि ग्रामीणों के पहल से बिजली के तार को छुड़ाया गया.
पुलिस के अनुसार घटना में मृत महिला के पति मुनिलाल महतो व एक वर्षीय पुत्री दीपमाला कुमारी गंभीर रूप झुलस गये. घटना शुक्रवार 11 बजे रात्र की बताई गयी है. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बेतिया इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बेतिया भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार अपने घर में सोये थे कि शुक्रवार की आंधी रात को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.
अगलगी में अभी परिजन समझ पाते कि ललिता देवी के शरीर मे पूरा आग पकड़ लिया. आग की लपट पर पास पड़ोस के लोग पहुंचे और लाठी के डंडा से पहले बिजली के तार को छुड़ाया और पीड़ित परिवार को बचाने में लगे. तब तक ललिता की मौत हो चुकी थी और मणिलाल व उसकी पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. ग्रामीणों ने तत्काल जख्मियों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




