ePaper

नवविवाहिता को गला दबाकर मार डाला

Updated at : 24 Aug 2019 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
नवविवाहिता को गला दबाकर मार डाला

नौतन :थाना क्षेत्र के सोता मुसहरी गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर लाश को मिट्टी में दफना देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार रात्रि की बताई गई है. शुक्रवार की सुबह मृत विवाहिता का दाह संस्कार परिजनों ने आनन-फानन में कर दिया. इसको लेकर गांव में जबरदस्त चर्चा है. […]

विज्ञापन

नौतन :थाना क्षेत्र के सोता मुसहरी गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर लाश को मिट्टी में दफना देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना गुरुवार रात्रि की बताई गई है. शुक्रवार की सुबह मृत विवाहिता का दाह संस्कार परिजनों ने आनन-फानन में कर दिया. इसको लेकर गांव में जबरदस्त चर्चा है. परिजनों की ओर से पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है.

जानकारी के अनुसार थाना से सटे बलुआ बराटा निवासी फजूली मियां की पुत्री की शादी सोता मुसहरी गांव निवासी हारून मियां के पुत्र दिलशाद से विगत पांच माह पहले हुई थी. इधर विवाहिता के पति हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था. जिसको लेकर विवाहिता से हमेशा कहासुनी होती रहती थी. गुरुवार की रात में भी नशे की हालत में विवाहिता को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया गया तथा आनन-फानन में शुक्रवार की सुबह मृत विवाहिता का दाह संस्कार कर दिया गया.
घटना की सूचना जब विवाहिता के परिजनों को लगी तो स्थानीय लोगों द्वारा मामले को रफा दफा करने के लिए पंचायती शुरू की गयी. समाचार प्रेषण तक दोनों पक्षों में समझौता जारी था. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिली है लेकिन अभी तक किसी प्रकार का आवेदन परिजनों द्वारा थाना में नहीं आया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन