ePaper

विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएस ने दिये कई टिप्स

Updated at : 12 Jul 2019 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएस ने दिये कई टिप्स

योगापट्टी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन विश्व जनसंख्या दिवस पर सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान परिवार विकास पखवाड़ा रथ को झंडी दिखाकर सीएस के अलावा डीआईओ डॉ. किरण शंकर झा, डीसीएम राजेश कुमार, डॉ. दिवाकर प्रसाद, एनसीडी डॉ. आरएस मुन्ना, केयर के […]

विज्ञापन

योगापट्टी : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन विश्व जनसंख्या दिवस पर सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान परिवार विकास पखवाड़ा रथ को झंडी दिखाकर सीएस के अलावा डीआईओ डॉ. किरण शंकर झा, डीसीएम राजेश कुमार, डॉ. दिवाकर प्रसाद, एनसीडी डॉ. आरएस मुन्ना, केयर के नीतीश कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. रहीम आदि लोगों ने रवाना किया. सीएस ने एमपीए इंजेक्शन, कॉपर टी, कंडोम, महिला बंध्याकरण व पुरुष नसबंदी आदि के बारे में विशेष जानकारी देते हुए जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए कर्मियों को तत्पर रहने की बात कही.

वही डीसीएम राजेश कुमार ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा पूरे जिले में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि महिलाओं में बच्चों का अंतर रखने के लिए अंतरा नामक पहला डोज देने के लिए पीएचसी या एडिशनल पीएचसी पर ही दिलवाया जाए. मौके पर डॉ. अमितेश रंजन श्रीवास्तव, डॉ. मयंक, डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. दयाशंकर व सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
सिविल सर्जन से कर्मियों ने रखी अपनी बात : सीएस डॉ. अरुण कुमार सिन्हा से सफाई कर्मियों, आशा कार्यकर्ता सहित ममता व डॉक्टरों ने रखी अपनी समस्याएं बारी बारी से रखी. सिविल सर्जन ने सबका संतोषजनक जवाब दिया. जहां सफाई कर्मियों ने अपने बकाए वेतन को लेकर शिकायत की.वहीं ममता कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्या रखी. जिसको सीएस ने बताया कि एलॉटमेंट आ गया है. अपना अपना डॉक्यूमेंट तैयार कर रिपोर्ट करवाएं. जल्द ही भुगतान करवाया जाएगा. साथ ही उन्होंने पीएचसी के विधि व्यवस्था व छोटी-छोटी समस्याओं को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से समाधान करने को कहे. उन्होंने मरीजों को देने के लिए हॉस्पिटल में बने कैंटीन की शिकायत पर प्रभारी से चर्चा करते हुए मरीजों को मेनू के अनुसार पथ देने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन