ePaper

ट्रक समेत 35 बोरा प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

Updated at : 30 Jun 2019 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक समेत 35 बोरा प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

नगर परिषद के ईओ के नेतृत्व मेंहुई सिंह ट्रांसपोर्ट में छापेमारी, नगरथाने को किया गया सुपुर्द बेतिया : नगर परिषद की टीम ने शहर के जगजीवननगर नौरंगाबाग स्थित सिंह ट्रांसपोर्ट में शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान एक ट्रक समेत 37 बोरे प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने में सफलता पाई. टीम ने जब्त किये गये […]

विज्ञापन

नगर परिषद के ईओ के नेतृत्व मेंहुई सिंह ट्रांसपोर्ट में छापेमारी,

नगरथाने को किया गया सुपुर्द

बेतिया : नगर परिषद की टीम ने शहर के जगजीवननगर नौरंगाबाग स्थित सिंह ट्रांसपोर्ट में शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान एक ट्रक समेत 37 बोरे प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने में सफलता पाई. टीम ने जब्त किये गये ट्रक व प्लास्टिक को नगर थाना के हवाले कर दिया.
इस संबंध में नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नप ईओ मनोज कुमार पवन के नेतृत्व में नपकर्मियों की टीम ने शहर के नौरंगाबाग जगजीवननगर स्थित सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी में छापेमारी की गयी. इस दौरान ट्रक संख्या यूपी 57-टी-5008 से 37 बोरा प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त किया गया.
इस छापेमारी में ईओ के साथ नगर अभियंता सुजय सुमन, टैक्स दारोगा रमण कुमार, मोहन प्रसाद, नूर आलम, अमित कुमार, जुगनु कुमार, जुलूम साह समेत अन्य नप कर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन