गर्भवती महिला की पिटाई से पेट में पल रहे बच्चे की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र के गाहिरीकोठी गांव में कतिपय लोगो ने एक गर्भवती महिला की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में महिला के पेट में पल रहे सात माह का बच्चे की मौत हो गई. नतीजा गवर्नमेंट मेडिकल कलेज के प्रसूति वार्ड में महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया. इस मामले में […]
विज्ञापन
बेतिया : नौतन थाना क्षेत्र के गाहिरीकोठी गांव में कतिपय लोगो ने एक गर्भवती महिला की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में महिला के पेट में पल रहे सात माह का बच्चे की मौत हो गई. नतीजा गवर्नमेंट मेडिकल कलेज के प्रसूति वार्ड में महिला ने मृत बच्ची को जन्म दिया. इस मामले में गहिरी कोठी निवासी सुरेश यादव की पत्नी सुनीता देवी ने अपने पट्टीदार ललन यादव, उसकी पत्नी हृदया देवी, कलू यादव, वीरेंद्र यादव, गौदी देवी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पिटाई का कारण पूर्व का झगड़ा और केस बताया जा रहा है. नगर थानाध्य श्रीराम सिंह ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है.
कार्रवाई के लिए फर्द बयान को नौतन थाना भेजा जा रहा है. पुलिस को दिए बयान में सुनीता ने बताया है कि 26 जून की शाम को अपने घर के दरवाजे पर मवेशियों को चारा खिला रही थी. इसी बीच पूर्व के झगड़े और केस के लिए और गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी देने लगे.
आरोपियों ने जान मारने की नियत से उसकी पिटाई की बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और हाथ पैर से पेट पर भी मारा. सुनीता ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती थी. पिटाई के बाद पेट में हुए दर्द के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रसूति वार्ड में उसने मरे बच्चे को जन्म दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










