इलाज के अभाव में लौटे मरीज, इमरजेंसी सेवा रही बहाल

नरकटियागंज : आईएमए के आह्वान पर सोमवार को डॉक्टरों के हड़ताल के कारण पीएचसी में ओपीडी सेवा ठप रही. ओपीडी सेवा नहीं रहने से करीब दो सौ से ज्यादा मरीज बैरंग लौट गए. हालांकि इमरजेंसी सेवा बहाल रही और डाक्टरों की टीम मरीजों के इलाज में लगी रही. बनवरिया की कांति देवी, महुआ भुसा की […]
नरकटियागंज : आईएमए के आह्वान पर सोमवार को डॉक्टरों के हड़ताल के कारण पीएचसी में ओपीडी सेवा ठप रही. ओपीडी सेवा नहीं रहने से करीब दो सौ से ज्यादा मरीज बैरंग लौट गए. हालांकि इमरजेंसी सेवा बहाल रही और डाक्टरों की टीम मरीजों के इलाज में लगी रही. बनवरिया की कांति देवी, महुआ भुसा की अंतिमा देवी, बसवरिया की बेगम खातुन, हिच्छोपाल की रौशन आरा समेत दर्जन भर मरीजों ने बताया कि एक तो गर्मी और ऊपर से अस्पताल में आने पर पता चला कि आज अस्पताल के डाॅक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं. वही पीएचसी प्रभारी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि आइएमए के आह्वान पर आज ओपीडी सेवा ठप है. लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा इमरजेंसी में मरीजों की समूचित देखभाल व इलाज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










