गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में लगी आग, हजारों की हुई क्षति

Updated at : 14 May 2019 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलेंडर रिसाव से दुकान में लगी आग, हजारों की हुई क्षति

बगहा : नगर के रतनमाला मुहल्ले में सोमवार को करीब 11 बजे दिन में चाय नाश्ता की दुकान में गैस सिलेंडर के रिसाव होने से अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरी तरह से दुकान को अपने आगोश में ले लिया. स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा […]

विज्ञापन

बगहा : नगर के रतनमाला मुहल्ले में सोमवार को करीब 11 बजे दिन में चाय नाश्ता की दुकान में गैस सिलेंडर के रिसाव होने से अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरी तरह से दुकान को अपने आगोश में ले लिया. स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. लोगों की सूचना पर अग्नि शमन दस्ता घटना स्थल पर पहुंच आग को बुझाने में जुट गया.

गौरतलब हो कि आग जिस स्थल पर लगी थी. वहां घनी आबादी थी. यदि मौसम बदला होता और हवा चली होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. बता दें कि रतनमाला गांव के बीच मुख्य सड़क के किनारे गांव के सुखल यादव फुस की झोपड़ी बना चाय नाश्ता की दुकान चला रहा था.
चाय बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग पकड़ लिया. देखते ही देखते दुकान में रखे हजारों रुपये का समान जल कर रख हो गया. आग बुझाने में स्थानीय इरशाद मलिक, शमशेर आलम, तनबीर अहमद आदि का सराहनीय योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन