चीनी मिल में डिस्टीलरी प्लांट, पंप व मोलासेस से भरे टैंक का शुभारंभ

Updated at : 14 Apr 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
चीनी मिल में डिस्टीलरी प्लांट, पंप व मोलासेस से भरे टैंक का शुभारंभ

मझौलिया : कोलकता से आये निदेशक राजेश शारडा ने शनिवार के दिन चीनी मिल के नवनिर्मित डिस्टीलरी प्लांट का उद्घाट्न किया. मुहूर्त के मुताबिक, रामनवमी के अवसर पर लोडिंग प्वाइंट स्थल पर पूजनोत्सव किया गया. मोलासेस से भरे टैंक और पंप का श्रीगणेश किया गया. श्री शारडा ने बताया कि इथनॉल का उद्घाटन शीघ्र ही […]

विज्ञापन

मझौलिया : कोलकता से आये निदेशक राजेश शारडा ने शनिवार के दिन चीनी मिल के नवनिर्मित डिस्टीलरी प्लांट का उद्घाट्न किया. मुहूर्त के मुताबिक, रामनवमी के अवसर पर लोडिंग प्वाइंट स्थल पर पूजनोत्सव किया गया. मोलासेस से भरे टैंक और पंप का श्रीगणेश किया गया. श्री शारडा ने बताया कि इथनॉल का उद्घाटन शीघ्र ही हो जायेगा. इथनॉल उत्पादन से पेट्रोलियम में आ रहे खर्च में कमी आयेगी.

इसका उपयोग पेट्रोलियम की जगह भी किया जा सकता है. पूजनोत्सव के उपरांत उन्होंने फोरजी कैम्पस परिसर में चार मंजिली इमारत के निर्माण का शिलान्यास किया. उन्होंने निर्माण कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर एसके मिश्रा को बेहतर सुविधाओं से जुड़े फ्लैट निर्माण का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि फ्लैट में पेयजल और अग्निशामक का व्यवस्था रहनी चाहिये.

इस अवसर पर निर्माण कंस्ट्रक्शन कम्पनी के मनोज कुमार मिश्रा, अरुण कुमार चौबे, अक्षय कुमार, सुनील कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित्त रहे. निदेशक सीएल शुक्ला ने बताया कि इथनॉल प्लांट के स्थापना से क्षेत्र का विकास होगा और गरीबी दूर होगी. बताते चलें कि विगत 18 अप्रैल 2918 को इथनॉल प्लांट की आधारशिला रखी गयी थी.

इसके बाद से युद्धस्तर पर प्लांट का निर्माण शुरू किया गया. जीएम डिस्टीलरी के मुताबिक बॉयलर की क्षमता 24 टन प्रति घंटा है. पूजनोत्सव में जीएम कमर्शियल अजित कुमार,जीएम केन डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी, जीएम तकनीकी विजय कुमार दीक्षित, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश कुमार दूबे, मैनेजर एचआर रमाकांत मिश्र, लेखा प्रबंधक विजय आनंद, रोकड़पाल राज कुमार झुनझुनवाला, रामजी सिंह, सुनील वर्मा, प्राज कंपनी के अभियंता, सुगर सप्लायर और निर्माण कंपनी के कर्मी उपस्थित्त रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन