ePaper

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव

Updated at : 29 Mar 2019 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव

बेतिया : सुगौली-नरकटियागंज रेल खंड में कुमारबाग रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जोकहां गांव के सामने रेलवे ट्रैक से गुरुवार की सुबह एक वृद्ध की शव बरामद की गई है. मनुआपुल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए एमजेके अस्पताल में भेज दी हैं. शव की पहचान नहीं हो सकी है. मनुआपुल […]

विज्ञापन

बेतिया : सुगौली-नरकटियागंज रेल खंड में कुमारबाग रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जोकहां गांव के सामने रेलवे ट्रैक से गुरुवार की सुबह एक वृद्ध की शव बरामद की गई है. मनुआपुल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए एमजेके अस्पताल में भेज दी हैं. शव की पहचान नहीं हो सकी है.

मनुआपुल थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस को कई बिंदुओ को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए तो वहां देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले ली. मृतक के शरीर पर पीले रंग की धोती और सफेद रंग का कुर्ता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन