युवक की हत्या कर शव को फेंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2019 1:36 AM
विज्ञापन
नाक और मुंह दबा कर हत्या की आशंका बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकड़ाहा पुल में एक अज्ञात युवक की हत्या कर फेंके गये शव को पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक की उम्र 30-32 वर्ष के आसपास है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव […]
विज्ञापन
नाक और मुंह दबा कर हत्या की आशंका
बेतिया : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकड़ाहा पुल में एक अज्ञात युवक की हत्या कर फेंके गये शव को पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक की उम्र 30-32 वर्ष के आसपास है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए एमजेके अस्पताल में भेज दी है. पुलिस उसके शव की शिनाख्त समेत अन्य कार्रवाई में जुटी है.
जानकारी के अनुसार युवक के नाक से खून और मुंह से गाज निकल रहा था. साहेब टोला और धांगर टोली के बीच स्थित अकड़ाहा पुल के नीचे से बुधवार की सुबह पुलिस शव बरामद की. युवक मटमैला काला रंग का जींस, ब्लू रंग का जर्सी और शर्ट पहने था. गले में पतला धागानुमा माला और और उंगली में अंगूठी पहने था.
सर में बड़े-बड़े बाल थे. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक की अन्यत्र हत्या कर शव पुल के नीचे फेंका गया है. उन्होंने कहा कि मुंह और नाक दबाकर हत्या की आशंका है. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास जारी है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुछ लोग अकड़ाहा पुल की तरफ गए तो पुल के युवक का शव देख सन्न रह गए. यह खबर आसपास आग की तरह फैल गई. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. वहां मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई.
लेकिन कोई उसे पहचान नहीं सका. आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दी. पुलिस की माने तो शव देखने से युवक किसी अच्छे घराना का प्रतीत हो रहा था. उसके शरीर पर साफ-सुथरे कपड़े थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर हत्या से संबंधित फिलहाल कोई साक्ष्य नहीं मिला है. वहां की मिट्टी और घास पतवार पर भी किसी तरह की चिह्न नहीं है. युवक के शरीर पर भी कहीं चोट का निशान नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










