हादसे में युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 4:48 AM
बेतिया : बेतिया-अरेराज मुख्य पथ में चेक पोस्ट के समीप बोलेरो की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटा बरवत निवासी 35 वर्षीय पप्पू कुशवाहा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बाइक सवार बेतिया से अपने घर जा रहा […]
बेतिया : बेतिया-अरेराज मुख्य पथ में चेक पोस्ट के समीप बोलेरो की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटा बरवत निवासी 35 वर्षीय पप्पू कुशवाहा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बाइक सवार बेतिया से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान अरेराज की ओर से आ रही बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वही बोलेरो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










