चनपटिया में बच्चे की गला दबा कर हत्या

Published at :22 May 2014 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
चनपटिया में बच्चे की गला दबा कर हत्या

चनपटिया, बेतियाः सिरिसिया थाना के सिरिसिया बिसवास गांव में सात साल के बच्चे शिवम की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. बुधवार की सुबह गांव के सरेह से बच्चे का शव बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस मामले […]

विज्ञापन

चनपटिया, बेतियाः सिरिसिया थाना के सिरिसिया बिसवास गांव में सात साल के बच्चे शिवम की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. बुधवार की सुबह गांव के सरेह से बच्चे का शव बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बताया जाता है कि सिरिसिया निवासी मथुरा महतो का पुत्र मंगलवार को विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला. थक-हार कर परिजनों ने गांव में लाउडस्पीकर से बच्चे की गुमशुदगी का प्रचार कराया. इधर, बुधवार की सुबह गांव से दूर सरेह में शत्रुघ्न राय के गन्ना के खेत में बच्चे का शव बरामद हुआ.

शव को देखने से पता चलता है कि हत्या गला दबा कर की गई है. चेहरे पर सूजन व मुंह से खून निकला था. मौके पर खोजी कुत्तों ने तलाशी ली. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. वह अपने माता-पिता का सबसे छोटा संतान था. उसके पिता बाहर में रह कर मजदूरी करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन