कैंप लगा पुलिस करेगी मामलों का निष्पादन

Published at :18 May 2014 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप लगा पुलिस करेगी मामलों का निष्पादन

बेतियाः अब थाना में दर्ज छोटे-छोटे मामले के लिए थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. शिविर लगा कर मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया जाएगा. आम जनो के साथ आये दिन होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस ने यह निर्णय लिया हैं.पुलिस की इस सराहनीय पहल से आम जन को काफी राहत मिलेगी. अब […]

विज्ञापन

बेतियाः अब थाना में दर्ज छोटे-छोटे मामले के लिए थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. शिविर लगा कर मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया जाएगा. आम जनो के साथ आये दिन होने वाली परेशानी को देखते हुए पुलिस ने यह निर्णय लिया हैं.पुलिस की इस सराहनीय पहल से आम जन को काफी राहत मिलेगी. अब उन्हें कांड के अनुसंधानकर्ता (आइओ) से होने वाली बेवजह परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी.

अपर पुलिस अधीक्षक अभियान राजेश कुमार ने बताया की पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया हैं.इसके लिए तिथि का निर्धारण किया जा रहा हैं .बहुत जल्द ही इस शिविर की तिथि व स्थान की घोषणा कर दिया जाएगा. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया की इस वरीय पुलिस अधिकारी के देखरेख में मामलों का निष्पादन किया जाएगा. शिविर में डीएसपी,पुलिस निरीक्षक,थानाध्यक्ष व कांड के अनुसंधानकर्ता (आइओ)विशेष रुप से रहेंगे. जिनके देख रेख में शिविर में ही मामले का निष्पादन किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन