168 टेबुल पर होगी वोटों की गिनती

Published at :15 May 2014 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
168 टेबुल पर होगी वोटों की गिनती

बेतियाः लोकसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर व पश्चिमी चंपारण के वोटों की गिनती 16 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के लिए 14 टेबुल बनाये गये हैं. 12 विधानसभा के लिए कुल 168 टेबुल मतगणना के लिए लगेंगे. मतगणना का कार्य शुरू होने से पहले सुबह 6 बजे ही […]

विज्ञापन

बेतियाः लोकसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर व पश्चिमी चंपारण के वोटों की गिनती 16 मई को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के लिए 14 टेबुल बनाये गये हैं. 12 विधानसभा के लिए कुल 168 टेबुल मतगणना के लिए लगेंगे. मतगणना का कार्य शुरू होने से पहले सुबह 6 बजे ही बज्रगृह प्रत्याशी अथवा उनके निर्वाची पदाधिकारी के सामने ही खुलेगा.

इस दौरान जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी व बज्रगृह के प्रभारी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. इधर मतगणना स्थल पर ही मीडिया केंद्र भी बनाया गया है. इसके प्रभारी डीपीआरओ रवींद्र कुमार बनाये गये हैं. वहीं प्रत्येक विधानसभा के लिए एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी बनाये गये हैं. जिनकी सहायता में अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम भी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन