दहेजलोभी पति ने पत्नी सास व साले को पीटा

बेतियाः मुफस्सिल थाना के आइटीआइ कॉलोनी में दहेज लोभ पति ने बुधवार की रात अपनी प-ी को पीट -पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. महिला को बचाने गये उसके भाई व मां को भी पीट कर घायल कर दिया गया. सभी घायलों को एमजेके अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. […]
बेतियाः मुफस्सिल थाना के आइटीआइ कॉलोनी में दहेज लोभ पति ने बुधवार की रात अपनी प-ी को पीट -पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. महिला को बचाने गये उसके भाई व मां को भी पीट कर घायल कर दिया गया. सभी घायलों को एमजेके अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार आइटीआइ निवासी रामचंद्र महतो ने अपनी पुत्री आशा की शादी 2010 में हरिवाटिका चौक निवासी सुनील महतो के साथ की थी. दोनों से वर्ष 2013 में एक बच्चा भी हुआ. शादी के समय से ही दहेज में सारे सामान के साथ नकद डेढ़ लाख रुपया भी सुनील को व्यवसाय के लिये दिया गया था. लेकिन व्यवसाय का रुपया समाप्त होने के बाद वह फिर अपनी प-ी पर दबाव बनाने लगा. पैसा नहीं देने पर पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
प्रताड़ना से तंग आकर आशा अपने मायके चली आयी. उसका पति भी बुलाने के लिए ससुराल पहुंच गया. लेकिन आशा उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी. इस पर आक्रोशित होकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दिया. उसे बचाने के लिए उसका भाई कृष्णा व उसकी मां भी पहुंची. लेकिन तीनों को जख्मी कर सुनील फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










