सोनिया गांधी आज बगहा में

Published at :09 May 2014 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
सोनिया गांधी आज बगहा में

बगहाः कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को बबुई टोला खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. वे वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णमासी राम के पक्ष में सभा करेंगी. सभा अपराह्न् तीन बजे होगी. सभा की तैयारी पूरी कर ली गयी. गुरुवार को स्थल का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों ने किया. जांच-पड़ताल […]

विज्ञापन

बगहाः कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को बबुई टोला खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. वे वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णमासी राम के पक्ष में सभा करेंगी. सभा अपराह्न् तीन बजे होगी.

सभा की तैयारी पूरी कर ली गयी. गुरुवार को स्थल का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों ने किया. जांच-पड़ताल के बाद सुरक्षा के लिए पूरे मैदान को एसपीजी के हवाले कर दिया गया. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम प्रभारी परवेज धनानी ने स्थल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन