वर्ष 2017 के स्वच्छता सर्वेक्षण में सूबे में बेतिया का था चौथा स्थान

Updated at : 08 Mar 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ष 2017 के स्वच्छता सर्वेक्षण में सूबे में बेतिया का था चौथा स्थान

बेतिया : अपना शहर अमृत सिटी के रूप में चयनित है. सूबे में स्वच्छता के मामले में बेतिया शहर चौथे स्थान पिछले वर्ष रहा था. पूर्व की तरह शहर का रैकिंग सूबे में बढ़े, यह स्मार्ट सिटी की रेस में शामिल हो. इसे बरकरार रखने के लिए शहरवासियों को को भी सहयोग करना होगा. स्वच्छता […]

विज्ञापन

बेतिया : अपना शहर अमृत सिटी के रूप में चयनित है. सूबे में स्वच्छता के मामले में बेतिया शहर चौथे स्थान पिछले वर्ष रहा था. पूर्व की तरह शहर का रैकिंग सूबे में बढ़े, यह स्मार्ट सिटी की रेस में शामिल हो. इसे बरकरार रखने के लिए शहरवासियों को को भी सहयोग करना होगा. स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के लिए फोन पर फीड बैक दी जानी है.

जिसमें बेतियावासियों को कॉल करनी है. स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार के अधिकारिक नंबर 1969 पर मिस्ड कॉल करना होगा. मिस्ड कॉल के बाद कॉल आयेगा. कॉल करने वाले को शहर की साफ-सफाई के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी देनी होगी. शहरवासी 24 घंटे अधिकारिक पोर्टल पर अपनी राय फीडबैक दे सकते हैं.

तभी शहर को स्मार्ट सिटी के रेस में शामिल हो सकता है. अगर सर्वेक्षण 2018 में लोगों की भागीदारी कम रहती है, तो सफाई के मामले में अपने शहर की रैंकिंग नीचे खिसक सकती है. हालांकि इससे बचा जा सकता है, क्योंकि फीडबैक देने की आखिरी तारीख 31 मार्च है.

यह होगा नुकसान
सूत्रों की माने,तो इस बार का स्वच्छ सर्वेक्षण हर शहर के लिए महत्वपूर्ण है. अगर किसी शहर की रैंकिंग अच्छी होगी, तो उसे केंद्र सरकार की तरफ से विकास कार्यों के लिए उतना ही ज्यादा बजट मिलेगा. इसके तहत स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल सभी शहर अच्छी रैंकिंग हासिल करने जुटे हुए है. माना जा रहा है कि बेतिया शहर की रैंकिंग अगर अच्छी नहीं रही, तो इसका असर स्मार्ट सिटी योजना पर भी पड़ सकता है.
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 कुल 4 हजार अंकों का है, जिसमें 14 सौ अंक लोगों के फीडबैक पर दिए जाएंगे. जो शहर सबसे ज्यादा फीडबैक देगा, उस शहर को सबसे ज्यादा नंबर मिलेंगे. केंद्र सरकार इस बार चाहती है कि लोग खुद साफ-सफाई पर बोले और अपनी राय दें. स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए फीडबैक देने के लिए दो माध्यम बनाए गए है. एक तो कॉल के जरिए और दूसरा ऑनलाइन फॉर्म भरकर. ऑनलाइन फॉर्म स्वच्छ सर्वेक्षण की वेबसाइट पर भरा जा सकता है.
प्रचार करने में लगी नगर परिषद
स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबैक देने के लिए नगर परिषद लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है. बेतिया नगर परिषद में सैकड़ो जगहों पर स्वच्छता सर्वेक्षण के फ्लैक्स लगवाकर प्रचार किया है. इसके अलावा लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित भी कर रहा है. जिसमें सोशल मीडिया का इस्तेमाल लोगों के अलावे आमलोगों को सहयोग ले रहा है.इसके अलावे स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए फार्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन