12 दिन पूर्व जेल में आये कैदी की मौत, उठे सवाल
Updated at : 20 Jan 2018 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मंडलकारा में बाहर दिन पहले आये कैदी की मौत संदिग्ध हालत में शुक्रवार को हो गयी है. मृतक बंदी साठी थाना के बौद्ध टोला लक्षनौता निवासी नथुनी साह बताया गया है. नगर पुलिस मृतक बंदी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दी है. बताया जाता है कि जानलेवा हमले […]
विज्ञापन
बेतिया : मंडलकारा में बाहर दिन पहले आये कैदी की मौत संदिग्ध हालत में शुक्रवार को हो गयी है. मृतक बंदी साठी थाना के बौद्ध टोला लक्षनौता निवासी नथुनी साह बताया गया है. नगर पुलिस मृतक बंदी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दी है.
बताया जाता है कि जानलेवा हमले के आरोप में नथुनी साह को साठी पुलिस ने बारह दिन पहले साठी पुलिस गिरफ्तार की थी. पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी थी. इसी बीच 18 जनवरी को बंदी नथुनी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी.
कारा प्रशासन ने इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान अचानक बंदी नथुनी की हालत बिगड़ गयी व उसकी मौत हो गयी. जेल उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक बंदी साठी थाना कांड संख्या-217/013 का आरोप था. साठी पुलिस बारह दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




