गेहूं की कालाबाजारी में डीलर पर एफआइआर

Updated at : 17 Jan 2018 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
गेहूं की कालाबाजारी में डीलर पर एफआइआर

बेतिया : नरकटियागंज में खाद्यन्न के 13 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी के लिए बेचने के मामले में भसुरारी पंचायत के डीलर के खिलाफ शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शिकारपुर थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बताया कि नरकटियागंज एमओ अजय कुमार के आवेदन पर डीलर अर्जुन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की […]

विज्ञापन

बेतिया : नरकटियागंज में खाद्यन्न के 13 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी के लिए बेचने के मामले में भसुरारी पंचायत के डीलर के खिलाफ शिकारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शिकारपुर थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बताया कि नरकटियागंज एमओ अजय कुमार के आवेदन पर डीलर अर्जुन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. दर्ज प्राथमिकी में एमओ ने बताया है कि सूचना मिली थी कि बलथर से नरकटियागंज आने वाली मुख्य सड़क खोड़ी पंडई नदी के समीप कालाबारी के लिए खाद्यन्न का गेहूं ले जाने की सूचना एसडीएम नरकटियागंज को मिली थी.

सूचना पर एसडीएम चंदन कुमार ने एमओ अजय कुमार को छापेमारी करने का आदेश दिया. छापेमारी के दौरान 13 क्विंटल गेहूं जब्त कर लिया गया. वहीं डीलर के स्टॉक का मिलान किया गया. मिलान के दौरान भारी अनियमितता पायी गयी. इसी मामले में एमओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन