पछुआ हवाओं ने बढ़ायी सर्दी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : घने कोहरे व शीतलहर के कारण जिला में जन जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है. लगातार चल रही हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है. दिन -प्रतिदिन गिर रहे पारे ने जिलेवासियों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को थोड़ी धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की […]
विज्ञापन
बेतिया : घने कोहरे व शीतलहर के कारण जिला में जन जीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है. लगातार चल रही हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है. दिन -प्रतिदिन गिर रहे पारे ने जिलेवासियों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को थोड़ी धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन शाम होते ही कोहरे ने इस कदर पूरे वातावरण को ढांप लिया कि सामने दो मीटर पर ही दिखना असंभव था. कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है.
हालात यह हैं कि सुबह के समय कोहरे के कारण लोगों के दिनचर्या की शुरुआत 9 बजे के बाद से ही शुरु हो रही है. सार्वनिक स्थलों रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर सन्नाटा दिख रहा है. टेम्पू चालक सुरेश कुमार ने कहा कि रोजी रोटी का सवाल है. यही कारण है कि कोहरे में भी वाहन लेकर स्टैंड तक पहुंच गए. लेकिन, यात्री ही नहीं आ रहे हैं. कोहरे के कारण थोड़ी दूर भी कुछ नहीं दिखाई देता है. कोहरे के कारण एनएच पर वाहनों की संख्या काफी कम दिख रही है.
इक्के-दूक्के चलने वाले वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी दिखी. हाड़ कंपा देने वाले ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. अत्यधिक ठंड के कारण लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है. सबसे अधिक परेशानियों का सामना दैनिक मजदूरों को करना पड़ रहा है. ग्रामीण राजकुमार प्रमोद शिवशंकर , रामजी, बृजेश नवमी आदि ने कहा कि भीषण ठंड के बावजूद रोजी रोटी के कारण मजदूरी के लिए शहरों में आना पड़ रहा है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










