ठंड लगने से होमगार्ड जवान की मौत

मौसम का कहर. उत्पाद विभाग के उत्तरवारी पोखरा डिपो पर तैनात था सुदर्शन राम बेतिया : उत्पाद विभाग में तैनात होमगार्ड के जवान की मौत ठंड की वजह से अचानक गिर जाने के कारण हो गयी. बलथर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी होमगार्ड जवान 55 वर्षीय सुदर्शन राम उत्पाद विभाग के उत्तरवारी पोखरा स्थित […]
मौसम का कहर. उत्पाद विभाग के उत्तरवारी पोखरा डिपो पर तैनात था सुदर्शन राम
बेतिया : उत्पाद विभाग में तैनात होमगार्ड के जवान की मौत ठंड की वजह से अचानक गिर जाने के कारण हो गयी. बलथर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी होमगार्ड जवान 55 वर्षीय सुदर्शन राम उत्पाद विभाग के उत्तरवारी पोखरा स्थित डिपो पर तैनात था.
बताया गया है कि मंगलवार की देर शाम उसे अचानक ठंड का एहसास हुआ और इस क्रम में वह गिरकर बेहोश हो गया. उसके सहयोगियों ने इलाज के लिए एमजेके अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल अधीक्षक डॉ सच्चिदानंद झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ठंड से मौत होना प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




