दुर्घटना में घायल की मौत

बेतिया : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान बुधवार की सुबह हो गयी. नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम में बाद परिजनों को सौंप दिया. मंगलवार की शाम नानोसती चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इनको […]
बेतिया : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान बुधवार की सुबह हो गयी. नगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम में बाद परिजनों को सौंप दिया. मंगलवार की शाम नानोसती चौक के समीप सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इनको पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भरती कराया था. इन घायलों में बैठिनिया भानाचक के बिनवलिया निवासी जयनारायण मुखिया व रामनारायण मुखिया घायल हो गये थे. इनमें गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने रामनारायण मुखिया को पटना रेफर कर दिया था. इस क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. इस घायल की मौत के बाद परिजनों के रोते-रोते हाल बुरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




