छेड़खानी के विरोध पर एएनएम को पीटा
Updated at : 10 Nov 2017 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बैरिया प्रखंड के पूजहां-पटजिरवा के उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक एएनएम ने जब छेड़खानी का विरोध किया, तो अर्धनग्न कर उसकी पिटाई कर दी गयी. घटना देर शाम शहर के राजड्योढ़ी परिसर तांगा स्टैंड की बतायी गयी है. इस बारे में मुंगेर जिला के बाशीपुर निवासी पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
बेतिया : बैरिया प्रखंड के पूजहां-पटजिरवा के उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक एएनएम ने जब छेड़खानी का विरोध किया, तो अर्धनग्न कर उसकी पिटाई कर दी गयी. घटना देर शाम शहर के राजड्योढ़ी परिसर तांगा स्टैंड की बतायी गयी है. इस बारे में मुंगेर जिला के बाशीपुर निवासी पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पूजहां-पटजिरवा मुकेश राम, उसकी पत्नी रिंकू देवी, राहुल राम,बलिराम राम को आरोपी बनाया गया है.
टीकाकरण निपटा कर आ रही थी घर वापस
प्राथमिकी में एएनएम ने बताया है कि वह पूजहां-पटजिरवा प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र पर पदास्थापित है. टीकाकरण का कार्य निपटा कर वह जब वापस बेतिया लौटी थी. इसी बीच आरोपितों ने तांगा स्टैंड के समीप घेर लिया व छेड़खानी करने लगे. जब एएनएम ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अर्धनग्न कर मारपीट कर घायल कर दिया.
नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. कहा िक दोषियों को नहीं छोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




