नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व आज से शुरू

पटना : लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय छठपूजा की शुरुआत मंगलवार से हो रही है. नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत होगी. स्नान के बाद चने की दाल, कद्दू की सब्जी व चावल बनाया जायेगा, जिसे व्रती के साथ ही श्रद्धालु भी ग्रहण करेंगे. बुधवार को खरना (लोहंडा) होगा. व्रतधारी दिन भर का उपवास […]
पटना : लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय छठपूजा की शुरुआत मंगलवार से हो रही है. नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत होगी. स्नान के बाद चने की दाल, कद्दू की सब्जी व चावल बनाया जायेगा, जिसे व्रती के साथ ही श्रद्धालु भी ग्रहण करेंगे. बुधवार को खरना (लोहंडा) होगा. व्रतधारी दिन भर का उपवास रखने के बाद शाम को गन्ने के रस में बने चावल की खीर के साथ दूध, चावल का पिट्ठा और घी चुपड़ी रोटी का प्रसाद भगवान सूर्य को अर्पित करने के बाद ग्रहण करेंगे.
इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा. गुरुवार को पहला अर्घ दिया जायेगा. इस दिन शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. महापर्व का समापन शुक्रवार को व्रतियों द्वारा उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ देने के साथ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




