240 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर : वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में तैनात एसएसबी ने 240 बोतल नेपाली शराब को जब्त कर लिया. इस बाबत चकदहवा बीओपी में तैनात उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मुख्यालय कमांडेंट अनिल कुमार शर्मा के निर्देश पर छापेमारी की गयी. इसी क्रम में रविवार की रात्रि लगभग 11:35 बजे गश्ती के दौरान हरिद्वार पुल के […]
विज्ञापन
वाल्मीकिनगर : वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में तैनात एसएसबी ने 240 बोतल नेपाली शराब को जब्त कर लिया. इस बाबत चकदहवा बीओपी में तैनात उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि मुख्यालय कमांडेंट अनिल कुमार शर्मा के निर्देश पर छापेमारी की गयी.
इसी क्रम में रविवार की रात्रि लगभग 11:35 बजे गश्ती के दौरान हरिद्वार पुल के पास जवानों ने कदमों की आहट पर जब ललकारा तो शराब तस्कर बोरे में रखे 240 बोतल नेपाली शराब को फेक अंधेरे का लाभ लेकर नेपाल की तरह भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि तस्कर गंडक नदी के जल स्तर में कमी आने के कारण उसका फायदा उठाने का प्रयास करते हैं. बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद शराब तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में शराब की खेप लाने की फिराक में रहते हैं. जब्त शराब को स्थानीय थाना को सुपुर्द कर दिया गया.
थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नई उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज की गयी है.जब्त शराब की अनुमानित कीमत 96000 रुपया आंकी गई है.इस अभियान में एसएसबी के उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार राम,लियाकत अली,अंशुल सिंह और संतु घोष आदि शामिल रहे.
शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार : योगापट्टी. स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर शाम लक्ष्मीपुर चिरान के पास से शराब पीने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य को योगापट्टी पीएचसी से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावां हथिया निवासी बगड़म बैठा उर्फ हेमंत बैठा, मुकेश कुमार व पड़रौन निवासी बृजेश मुखिया के रूप में हुई है. पुलिस का आरोप है कि सभी शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे. थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने ठोरी से शिकारपुर थाना के अजवा सुगौली गांव के सहाबुद्दीन को भी नशे में गिरफ्तार कर जेल भेजा है. मैनाटांड़ पुलिस ने 24 बोतल शराब के साथ मुन्ना सहनी को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










