बगहा एसपी कार्यालय के सामने पकड़ा गया हिरण

बगहा : बगहा एसपी कार्यालय के सामने शनिवार को एन एच 28 बी पर एक हिरण के विचरण को देख लोग हैरत में पड़ गये. मुख्य सड़क पर कई मिनट तक हिरण इधर-उधर भटकता रहा.इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी. सूचना पर वनरक्षी सूरज कुमार अपने दल बल के साथ उक्त स्थल […]
बगहा : बगहा एसपी कार्यालय के सामने शनिवार को एन एच 28 बी पर एक हिरण के विचरण को देख लोग हैरत में पड़ गये. मुख्य सड़क पर कई मिनट तक हिरण इधर-उधर भटकता रहा.इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी. सूचना पर वनरक्षी सूरज कुमार अपने दल बल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे.
काफी खोजबीन के बाद हिरण एसपी कार्यालय के पीछे गंडक कॉलोनी में विचरण करता मिला.जिसको वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित पकड़ लिया. वनरक्षी ने बताया कि रास्ता भटककर हिरण यहां पहुंच गया था. इसको सुरक्षित मदनपुर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया. मौके पर अवधेश कुमार, दूधनाथ आदि उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




