रेलवे ठेकेदार की गोली मार कर हत्या

Updated at : 19 Oct 2017 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ठेकेदार की गोली मार कर हत्या

नरकटियागंज : बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार संतोष दूबे की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना बुधवार की सुबह हरदिया चौक पर हुई. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए लौरिया की ओर फरार हो गये. स्थानीय लोग तुरंत ठेकेदार को अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों […]

विज्ञापन
नरकटियागंज : बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े रेलवे ठेकेदार संतोष दूबे की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना बुधवार की सुबह हरदिया चौक पर हुई. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते हुए लौरिया की ओर फरार हो गये. स्थानीय लोग तुरंत ठेकेदार को अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इधर, ठेकेदार की हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हरदिया चौक की सभी दुकानों को बंद कर दिया. सड़क पर बांस-बल्ला व अगजनी कर नरकटियागंज- लौरिया व नरकटियागंज-रामनगर रोड को जाम कर दिया.
हत्या व सड़क जाम की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम खत्म कराया.
बताया जाता है कि ठेकेदार संतोष दूबे सुबह किसी परिचित से मिलने हरदिया चौक पर आये थे. एक पान दुकान में उसका इंतजार कर रहे थे. इसी बीच, अपाचे बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे व नजदीक से ठेकेदा र को गोली मार दी. गोली कनपटी पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी लौरिया की तरफ भाग निकले. हालांकि, भागने क्रम में अपराधियों ने एक साइकिल सवार को ठोकर भी मार दिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह फरार हो गये. घटना के बाद खून से लथपथ ठेकेदार संतोष दूबे को आनन-फानन में स्थानीय लोग नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
लोगों ने जताया आक्रोश
ठेकेदार की हत्या से आक्रोशित लोगों ने हरदिया चौक के पास सड़क जाम कर दिया. शिकारपुर पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए बेतिया भेज दिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार ने बताया कि सभी थानों को सूचित कर दिया गया गया. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन