रेलकर्मी समेत छात्रा से गैंगरेप करने के चारों आरोपित भेजे गये जेल

बेतिया : बेतिया की मासूम के साथ बगहा में गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले सभी चारो आरोपियों को शनिवार के दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि मुफस्सिल थाना में दर्ज मामले के आधार पर गैंग रेप के मुख्य आरोपित सुजीत राम, रेल कर्मी […]
बेतिया : बेतिया की मासूम के साथ बगहा में गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले सभी चारो आरोपियों को शनिवार के दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि मुफस्सिल थाना में दर्ज मामले के आधार पर गैंग रेप के मुख्य आरोपित सुजीत राम, रेल कर्मी सुदर्शन राम, दीपक राम और संजय राम को मामले में संलिप्त पाते हुए जेल भेजा गया है. श्री झा ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन अक्तूबर को एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला लड़की के परिजनों ने दर्ज कराया था.
मामले पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के क्रम में आरोपित सुजीत कुमार की मोबाइल टावर का लोकेशन खंगाला . इसके आधार पर बगहा में एक रेल क्वार्टर से पटखौली पुलिस के सहयोग से लड़की को बरामद कर लिया गया. वहां लड़की ने बताया कि उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया है
और मामले में सुजीत राम और सुदर्शन रामके अलावा दो अन्य युवक शामिल हैं. सुजीत और सुदर्शन के साथ साथ दीपक राम और संजय राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया. लड़की का न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद दुष्कर्म के चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही लड़की को इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




