बैरिया में दो साल से लंबित मानदेय को लेकर किया प्रदर्शन

Updated at : 08 Oct 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
बैरिया में दो साल से लंबित मानदेय को लेकर किया प्रदर्शन

बैरिया : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आये हुए सरपंच और पंच ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मानदेय की राशि अभी तक नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर नेतृत्व कर रहे सरपंच संघ के उपाध्यक्ष बैरिया पंचायत के सरपंच सुनील कुमार यादव ने बताया कि अभी दो साल होने जा […]

विज्ञापन

बैरिया : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आये हुए सरपंच और पंच ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मानदेय की राशि अभी तक नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर नेतृत्व कर रहे सरपंच संघ के उपाध्यक्ष बैरिया पंचायत के सरपंच सुनील कुमार यादव ने बताया कि अभी दो साल होने जा रहा है.

लेकिन हम सबकी मानदेय की राशि अभी तक नहीं मिला. जिसको लेकर प्रखंड के जीपीएस को कई बार खाता नंबर मुहैया करा दिया गया है. लेकिन आश्वासन के अलावा राशि का अभी तक मिलने का कोई उम्मीद नहीं है. साथ में उन्होंने बताया वार्ड सदस्य भी हमारे साथ में ही विजयी घोषित हुए थे और उन लोगों का भत्ता का राशि मिल गया. लेकिन हम सब को अभी कोई उम्मीद नहीं दिख रहा है. मौके पर अमरावती देवी, सुनैना देवी, अनारउल मियां, बच्चा तिवारी समेत दर्जनों उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन