जदयू की महिलाएं चलायेंगी दहेज व बाल विवाह के खिलाफ अभियान
Updated at : 06 Oct 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

जगदीशपुर : प्रखंड के दक्षिणी तेल्हुआ पंचायत में जदयू की प्रखंड महिला संगठन की बैठक प्रखंड अध्यक्षा मीना दुबे के दरवाजे पर हुई. इस दौरान जदयू महिला संगठन की जिला अध्यक्षा मधु सिंह ने कहा कि शराबबंदी की सफलता के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा व बाल विवाह पर रोक के लिए अभियान […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : प्रखंड के दक्षिणी तेल्हुआ पंचायत में जदयू की प्रखंड महिला संगठन की बैठक प्रखंड अध्यक्षा मीना दुबे के दरवाजे पर हुई. इस दौरान जदयू महिला संगठन की जिला अध्यक्षा मधु सिंह ने कहा कि शराबबंदी की सफलता के बाद सीएम नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा व बाल विवाह पर रोक के लिए अभियान शुरू किया है और इस कुरीति को बंद करने के लिए इस संदेश को कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है.
इस अभियान को सफल बनाने में महिलाओं की सर्वाधिक बेहतर भूमिका है. इसलिए महिला संगठन की ओर से इस अभियान को तेज करने की जरूरत है. जदयू की महिला संगठन ने इस अभियान को आरंभ करने का स्वागत किया गया और इसके लिए जिला व प्रखंड के अध्यक्षों ने कार्यकर्ताओं को जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प दिलाया.
इस मौके पर मधु रफायल, मुस्तरी बेगम, नुसरतजहां, सुनैना देवी, मैत्री देवी, नजमा खातून, महीफा नेशा, उमा देवी, प्रभावती देवी, नुरैशा खातून, अंतिमा देवी, हृदयानंद सिंह, उमेश सिंह, राजकुमार समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
घर में जड़ दिया था ताला पुिलस ने िदलाया प्रवेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




