महात्मा गांधी केविवि के दो प्रोफेसर बरखास्त

Updated at : 29 Sep 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
महात्मा गांधी केविवि के दो प्रोफेसर बरखास्त

मोतिहारी : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो असिस्टेंट प्रोफेसर को विवि प्रशासन ने गुरुवार को टर्मिनेट कर दिया. डाॅ अमित रंजन (जुलॉजी) व डाॅ शशिकांत रे (बायोटेक) के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है. टर्मिनेशन लेटर मिलने के बाद डाॅ अमित विश्वविद्यालय गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. उनका कहना था कि […]

विज्ञापन

मोतिहारी : महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो असिस्टेंट प्रोफेसर को विवि प्रशासन ने गुरुवार को टर्मिनेट कर दिया. डाॅ अमित रंजन (जुलॉजी) व डाॅ शशिकांत रे (बायोटेक) के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है.

टर्मिनेशन लेटर मिलने के बाद डाॅ अमित विश्वविद्यालय गेट पर भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. उनका कहना था कि केविवि प्रशासन की ओर से इस संबंध में पूर्व में कुछ नहीं बताया गया. आज सीधे टर्मिनेशन लेटर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वे अपनी बात

एक्जीक्यूटिव
महात्मा गांधी के
काउंसिल के समक्ष रखेंगे. उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा.
हालांकि, डाॅ अमित को दिये टर्मिनेशन लेटर को लेकर केविवि के ओएसडी आशुतोष प्रधान ने कहा है कि एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक 26 सितंबर को हुई थी. काउंसिल के निर्णय के अनुसार, डाॅ अमित रंजन व डाॅ शशिकांत रे को टर्मिनेट किया गया है. मामले में केविवि के कुलपति डाॅ अरविंद अग्रवाल ने बताया कि एक्जीक्यूटिव काउंसिल के निर्णय के अनुरूप कार्रवाई की गयी है, जिसका कारण गोपनीय है. केविवि में कर्मियों की पहले अस्थायी नियुक्ति होती है. एक साल के भीतर उन्हें योग्यता साबित करनी होती है. इस बीच, यदि काउंसिल किसी की सेवा समाप्त करती है, तो उनसे स्पष्टीकरण पूछने की जरूरत नहीं है. ऐसे शिक्षकों ने अपने एग्रीमेंट में भी लिखा है.
प्रो डाॅ अमित रंजन भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन