त्योहारी मौसम में बैंकिंग के लिए अब सिर्फ दो दिन
Updated at : 27 Sep 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नवरात्र के अवसर पर त्योहारी छुट का लाभ उठाना चाहते है तो शीघ्रता करें. खासकर बैंक के भरोसे हैं, तो दशहरा के पूर्व बैंकिंग का अब मात्र दो दिन ही शेष है. उसके बाद अगले चार दिन बैंको के ताले लटके रहेंगे. बैंको में शुक्र व शनिवार को दशहरें का अवकाश घोषित है. […]
विज्ञापन
बेतिया : नवरात्र के अवसर पर त्योहारी छुट का लाभ उठाना चाहते है तो शीघ्रता करें. खासकर बैंक के भरोसे हैं, तो दशहरा के पूर्व बैंकिंग का अब मात्र दो दिन ही शेष है. उसके बाद अगले चार दिन बैंको के ताले लटके रहेंगे.
बैंको में शुक्र व शनिवार को दशहरें का अवकाश घोषित है. जबकि एक दिन रविवारीय अवकाश है और उसके अगले दिन सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेगा. इन चार दिनों में बैंकिंग सेवा पुरी तरह से बाधित रहेगी. हालांकि बैंक प्रबंधनों ने त्योहार के दौरान एटीएम संचालन की बात कही है. लेकिन पूर्व के अनुभवों को देखते हुए उसपर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता.
खासकर नवरात्र के दो दिन तो बिल्कुल हीं नहीं. ऐसे में त्यौहारी छूट का लाभ लेने वालों के लिए अब मात्र बुध व गुरुवार का दिन हीं शेष बचा है. ऐसी स्थिति में शीघ्रता की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




