सरिसवा में अगलगी में बच्ची की मौत

Published at :04 Apr 2014 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
सरिसवा में अगलगी में बच्ची की मौत

सरिसवा, बेतियाः प्रखंड के बकुलिया टोला में 10 साल की बच्ची की झुलसने से मौत हो गयी. बकुलिया टोला रमपुरवा महनमा पंचायत में आता है. बताया जाता है, गुरुवार को अचानक बकुलिया टोले में आग लग गयी. इस दौरान दस साल की उजाला खातून खेल रही थी. आग देख कर वह घर से बाहर की […]

विज्ञापन

सरिसवा, बेतियाः प्रखंड के बकुलिया टोला में 10 साल की बच्ची की झुलसने से मौत हो गयी. बकुलिया टोला रमपुरवा महनमा पंचायत में आता है. बताया जाता है, गुरुवार को अचानक बकुलिया टोले में आग लग गयी. इस दौरान दस साल की उजाला खातून खेल रही थी. आग देख कर वह घर से बाहर की ओर भागी, लेकिन इसी क्रम में टाट की झोपड़ी में फंस गयी. झोपड़ी का जलता हुआ एक हिस्सा उजाला के ऊपर गिर गया, जिसमें झुलसने से उसकी मौत हो गयी. उजाला की मौत से उसके परिजन सदमे में हैं.

वहीं, आग से आधा दर्जन से ज्यादा घर जल गये. इनमें सदीक अंसारी, लालू सहनी, सिकंदर सहनी, मुख्तार अंसारी, रफीक अंसारी समेत मुसाफिर अंसारी के घर शामिल हैं. पंचायत समिति सदस्य खुसरूपरवेज उर्फ चुन्नू ने अगलगी की सूचना सीओ व थाने को दी.

वहीं, आग पर ग्रामीणों ने ही काबू पाया. अग्निशमन की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची. आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन