पति व बेटे के बचाव में आयीं जिला पार्षद

बेतियाः बारी टोला में हुए मन्नू हत्याकांड में आरोपित पूर्व मुखिया एजाज व उनके पुत्र आजाद के पक्ष में जिला पार्षद सदस्य जोहरा खातून उतर गयी है. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उनके पति व पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने कहा कि उनके […]
बेतियाः बारी टोला में हुए मन्नू हत्याकांड में आरोपित पूर्व मुखिया एजाज व उनके पुत्र आजाद के पक्ष में जिला पार्षद सदस्य जोहरा खातून उतर गयी है. उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उनके पति व पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
उन्होंने कहा कि उनके पति राजद के नेता व चनपटिया विधानसभा से विधायक के उम्मीदवार भी रह चुके हैं. उनके बढ़ते हुए कद को देखते हुए ऐसा किया गया है. जबकि उनके परिवार के किसी भी सदस्य का ताल्लुक इस घटना से नहीं है. पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










