अवैध खनन को ले जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

बगहा : अवैध खनन के प्रभावी रोकथाम हेतु जिलापदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों,जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को पत्र भेजा है.जिलापदाधिकारी ने उक्त पत्र में लिखा है कि मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से 15 जुलाई को पटना में बैठक की गयी. बैठक में खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा […]
बगहा : अवैध खनन के प्रभावी रोकथाम हेतु जिलापदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों,जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को पत्र भेजा है.जिलापदाधिकारी ने उक्त पत्र में लिखा है कि मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से 15 जुलाई को पटना में बैठक की गयी.
बैठक में खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा लगातार अवैध खनन के प्रभावी रोकथाम हेतु विस्तृत दिशा निर्देश के बाद भी अब तक अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावकारी तरीके से काबू नहीं पाया जा सका है.इसको लेकर जिलापदाधिकारी ने खनिज विकास पदाधिकारी को जिला के सभी बालूघाटों से ई चालान के माध्यम से ही बालू की निवासी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.वहीं अनुमंडल पदाधिकारी,अंचल पुलिस पदाधिकारी को भी अवैध उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




