10 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at : 23 Jul 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
10 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

वाल्मीकिनगर : वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ए कंपनी के अधिकारी व जवानों ने नियमित जांच के दौरान एक व्यक्ति को 10 बोतल नेपाली शराब के साथ धर दबोचा.एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नेपाल से किसी व्यक्ति द्वारा नेपाली शराब की खेप लायी जा रही थी. जांच के […]

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर : वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ए कंपनी के अधिकारी व जवानों ने नियमित जांच के दौरान एक व्यक्ति को 10 बोतल नेपाली शराब के साथ धर दबोचा.एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट देवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि नेपाल से किसी व्यक्ति द्वारा नेपाली शराब की खेप लायी जा रही थी.

जांच के दौरान उस व्यक्ति के शरीर में बंधे हुए कपड़ों के अंदर से 10 बोतल शराब बरामद हुआ.उक्त कारोबारी की पहचान लौकरिया थाना के कुंडालिया निवासी ओमप्रकाश पटवा के रूप में की गयी है.जब नेपाली शराब और तस्कर को स्थानीय थाना को सौंप दिया गया.इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक हंसराज, महेश कुमार, धनंजय कुमार, परितोष घोष, लियाकत अली रामविलास आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन