बगहा में सड़क पर मगरमच्छ देख भगदड़

Published at :17 Jul 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
बगहा में सड़क पर मगरमच्छ देख भगदड़

बगहा : पटखौली वार्ड नंबर दो में शनिवार की रात पोखर की बगल में पीसीसी सड़क पर मगरमच्छ को देख भगदड़ मच गयी. जानकारी के अनुसार, पटखौली अहीरटोली के शर्मा यादव सुखपुरवा स्थित अपने मवेशी के बथान पर जा रहे थे. वार्ड आयुक्त के घर के पीछे पीसीसी सड़क पर मगरमच्छ लेटा हुआ था. टार्च […]

विज्ञापन

बगहा : पटखौली वार्ड नंबर दो में शनिवार की रात पोखर की बगल में पीसीसी सड़क पर मगरमच्छ को देख भगदड़ मच गयी. जानकारी के अनुसार, पटखौली अहीरटोली के शर्मा यादव सुखपुरवा स्थित अपने मवेशी के बथान पर जा रहे थे. वार्ड आयुक्त के घर के पीछे पीसीसी सड़क पर मगरमच्छ लेटा हुआ था. टार्च की रोशनी में मगरमच्छ देख शर्मा यादव चिल्लाते हुए गांव की ओर भागे.

उनके पीछे जा रहे कई अन्य राहगीर भी चिल्लाने लगे. इनलोगों की आवाज सुन बभीखन पटेल, सिपाही यादव, हरींद्र पटेल सहित अन्य लोग लाठी लेकर घटनास्थल

बगहा में सड़क
पहुंचे. तब तक मगरमच्छ पीसीसी के समीप स्थित पोखर में प्रवेश कर चुका था. मगरमच्छ की खबर से आसपास के लोगों में दहशत है. इस बाबत वार्ड नंबर दो के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अजयमोहन प्रसाद ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है. ग्रामीणों ने बताया कि समीप के गंडक नदी से निकल कर मगरमच्छ पोखर तक पहुंच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन