नहीं है. गौनाहा अस्पताल के लिपिक पर 1.49 लाख की धोखाधड़ी का केस

Published at :17 Jul 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं है. गौनाहा अस्पताल के लिपिक पर 1.49 लाख की धोखाधड़ी का केस

चेक बाउंस होने का मामला बेतिया : गौनाहा रेफरल अस्पताल में पदस्थापित लिपिक नंदकिशोर प्रसाद के विरुद्ध चेक बाउंस होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि गौनाहा निवासी रंजन प्रसाद जायसवाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर दोषी पाये जाने पर […]

विज्ञापन

चेक बाउंस होने का मामला

बेतिया : गौनाहा रेफरल अस्पताल में पदस्थापित लिपिक नंदकिशोर प्रसाद के विरुद्ध चेक बाउंस होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नरकटियागंज एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि गौनाहा निवासी रंजन प्रसाद जायसवाल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर दोषी पाये जाने पर लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. दर्ज प्राथमिकी में रंजन कुमार ने बताया है कि गौनाहा रेफरल अस्पताल में पदास्थापित लिपिक नंदकिशोर प्रसाद ने उनसे 1.49 लाख रुपया उधार लिया था.
निर्धारित समय सीमा के अंदर लिपिक ने पैसा लौटाने की बात कही थी. लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद वह पैसा नहीं लौटाया. जब लिपिक पर दबाव बनाया गया,तो उसके बाद में एसबीआइ गौनाहा का चेक दिया. रंजन चेक को भुगतान के लिए अपने खाते में डाला. लेकिन आरोपी के खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन