युवक की मौत, बवाल

Published at :30 Mar 2014 3:21 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की मौत, बवाल

-बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना बेतियाः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला गांव में शुक्रवार की देर शाम विवाद के दौरान मारपीट में जख्मी युवक मन्नू कुमार की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा किया. मृतक बारी टोला निवासी राजदेव कुशवाहां कापुत्र था. इस मामले में पूर्व मुखिया व उनके पुत्र समेत […]

विज्ञापन

-बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना

बेतियाः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारी टोला गांव में शुक्रवार की देर शाम विवाद के दौरान मारपीट में जख्मी युवक मन्नू कुमार की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा किया. मृतक बारी टोला निवासी राजदेव कुशवाहां कापुत्र था. इस मामले में पूर्व मुखिया व उनके पुत्र समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बताया जाता है कि मन्नू रैंक प्वाइंट से अपने ट्रैक्टर पर माल लोड कर घर जा रहा था. तभी उसके गांव बारी टोला के समीप एक टेंपो से साइड लेने के क्रम में कुछ युवकों से विवाद हो गया. टेंपो सवार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र मंशा टोला गांव के थे. दोनों गुटों में विवाद गहराता गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गयी. इस दौरान पथराव भी किया गया और लाठी-डंडा भी चला. मन्नू के घर पर भी तोड़फोड़ की गई.

इसमें मन्नू समेत उसके दो भाई विक्की व विजय भी घायल हो गये. मन्नू की स्थिति को गंभीर देखते हुए रात्रि में सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. शनिवार की सुबह जब घटना की जानकारी गांव के लोगों को मिली तो ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने इसके विरोध में सुबह नौ बजे ही हरिवाटिका चौक स्थित एनएच 28 बी को करीब ढाई घंटे तक जाम रखा. जाम में गांव की महिलाएं, पुरुष व बच्चे तक शामिल थे.

घटना की सूचना पर एएसपी अभियान राजेश कुमार, एसडीपीओ रामानंद कौशल, मुफस्सिल थानाध्यक्ष नगीना पासवान आदि दल-बल के साथ पहुंचे. जाम हटाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की. करीब 11.30 में काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन