Durga Puja 2025: बिहार के मशहूर आर्टिस्ट ने पीपल के पत्ते पर बनाई दुर्गा मां की कलाकृति, GST बचत उत्सव मनाने का संदेश

Updated:
विज्ञापन
Durga Puja 2025 Famous artist creates Durga Maa artwork message to celebrate GST saving festival

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

Durga Puja 2025: आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है. बिहार के मशहूर आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर मां दुर्गा की खूबसूरत कलाकृति बनाई. इसके साथ ही जीएसटी बचत उत्सव मनाने का संदेश भी दिया.

विज्ञापन

Durga Puja 2025: इंटरनेशनल आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार में ‘हैप्पी दुर्गा पूजा’ लिखकर जीएसटी बचत उत्सव मनाने का संदेश दिया है. मधुरेंद्र ने शेर की सवारी करते हुए मां दुर्गा की बेहद सूक्ष्म और बारीक तस्वीर बनाई है. इस दिव्य तस्वीर को बनाने में मधुरेंद्र को पांच घंटे का समय लगा है.

स्वदेशी सामान खरीदने का संदेश

मधुरेंद्र कुमार ने इस कलाकृति को 3 सेंटीमीटर वाले पीपल के एक हरा पत्ता का प्रयोग किया है. जिसमें भारत के सभी लोगों से स्वदेशी सामानों की खरीदारी करने का संदेश दिया गया है.

विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

मधुरेंद्र ने कहा कि हम अपनी पत्ता कला के जरिए विश्व शांति के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना कर रहे हैं. भारत गौरव सम्मान से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दुनियाभर में 12 से अधिक इंटरनेशनल रेत मूर्तिकला चैंपियनशिप और समारोहों में हिस्सा लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं.

इन मुद्दों पर दिखा चुके हैं अपनी कला

दरअसल, वह हमेशा सैंड आर्ट से एचआईवी/एड्स, कोविड-19, ग्लोबल वार्मिंग, आतंकवाद, प्लास्टिक प्रदूषण और पर्यावरण से संबंधित जरूरी सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की कोशिश करते रहते हैं

अब तक 5 हजार से भी अधिक बना चुके हैं कलाकृति

बिहार के मशहूर आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार इससे पहले भी लगभग 5 हजार से अधिक की संख्या में बहुत ही बारीक और सुक्ष्म कलाकृति बना चुके हैं. इससे पहले हाल ही में 17 सितंबर को मधुरेंद्र कुमार ने बिहार की धरती से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी थी. इसके अलावा नेपाल में अंतरिम प्रथम महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की तस्वीर पत्ता पर बनाकर बधाई देते शांति का संदेश दिया था.

Also Read: Bihar Railway Station: नये और मॉडर्न लुक में तैयार होगा बिहार का ये रेलवे स्टेशन, पैसेंजर्स के लिए होगी खास फैसिलिटी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन