पूर्वी चंपारण में आपसी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 वर्षीय किशोरी की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Sep 2024 1:37 PM
Bihar Crime News
Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थानाक्षेत्र अंतर्गत बांकी गांव में शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई. जिसमें दोनों पक्षों के तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं. इस घटना में गोली लगने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है.
Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थानाक्षेत्र अंतर्गत बांकी गांव में शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे दो गुटों के बीच आपसी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई. जिसमें दोनों पक्षों के तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं. इस घटना में गोली लगने से एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं.
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर कैंप कर रही है. बताया जा रहा है कि रामजी भगत और प्रेम भगत के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. इसी को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने भीड़ गए.
पहले मारपीट हुई फिर चलने लगीं गोलियां
बता दें कि पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हुई. उसके बाद धारदार हथियार का उपयोग होने लगा. इसके बाद मामला बढ़ा और दोनों पक्षों के तरफ से गोलियां चलने लगीं. फायरिंग के दौरान एक गोली प्रेम भगत की 15 वर्षीय भगिनी को लग गई. जिसके बाद मौके पर ही किशोरी ने दम तोड़ दिया. इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अक्षीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़ीदयाल के पुलिस उपाधीक्षक मौके पर तैनात हैं. पुलिस की टीम घटना को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश में जुटी है. तत्काल तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गांव में शांति बनी रहे, इसके लिए पुलिस की टीम कैंप कर रही है.
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर भिड़ गए JMM-BJP के प्रवक्ता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










