#BIHAR : RJD के प्रदेश महासचिव को फोन कर जान से मारने की धमकी, थाना में दिया आवेदन

Updated at : 27 Mar 2017 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
#BIHAR : RJD के प्रदेश महासचिव को फोन कर जान से मारने की धमकी, थाना में दिया आवेदन

मोतिहारी : बिहार में राजद के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सहवाग को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उनको जान से मारने की धमकी दी. घटना को लेकर राजद नेता सहित उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने धमकी देनेवाले अपराधियों पर कार्रवाई के लिए […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार में राजद के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सहवाग को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है. अपराधियों ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उनको जान से मारने की धमकी दी. घटना को लेकर राजद नेता सहित उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने धमकी देनेवाले अपराधियों पर कार्रवाई के लिए नगर थाना में आवेदन दिया है.

नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. सत्येंद्र सहवाग कल्याणपुर थाना के बैरागी टोला के रहनेवाले हैं. वर्तमान में शहर के बेलबनवा मोहल्ला में रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया है कि 25 मार्च को गांधी चौक पर था, तो मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया. फोन रिसीव करते ही गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी. पांच मिनट के अंतराल पर तीन अलग-अलग नंबरों से फोन कर हत्या करने की धमकी दी गयी. पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन