शराब पीने के लिए पैसा देने से इनकार करने पर पीटा

Updated at : 26 Feb 2014 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने के लिए पैसा देने से इनकार करने पर पीटा

मोतिहारीः शराब पीने के लिए पैसा देने से इनकार करने पर शराबी ने भरत साह को पीट कर घायल कर दिया. घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया 95 आरडी नहर के पास की है. श्री साह शंकर सरैया गांव के रहने वाले हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस ने […]

विज्ञापन

मोतिहारीः शराब पीने के लिए पैसा देने से इनकार करने पर शराबी ने भरत साह को पीट कर घायल कर दिया. घटना तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया 95 आरडी नहर के पास की है. श्री साह शंकर सरैया गांव के रहने वाले हैं.

उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया है. इसमें बताया गया है कि भरत साह नहर के समीप स्थित अपना खेत देखने गये थे. नहर के किनारे रामस्वरूप राम अवैध शराब की दुकान चलाता है. शराब की दुकान पर पहले से एक व्यक्ति शराब पी रहा था. भरत साह को देखते ही शराबी ने उसे घेर लिया और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा.

उसने पैसा देने से इनकार किया तो शराबी व शराब दुकानदार से मिल कर उसे धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया. नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन कुमार ने बताया कि कार्रवाई के लिए आवेदन तुरकौलिया थाना भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन